44-रानियां विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
सिरसा, 18 जून।
44-रानियां विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 01666-297467 जारी किया गया है। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि निर्वाचन विभाग के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने अथवा समस्या के समाधान के लिए मतदाता प्रतिदिन प्रात: 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक उक्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष हेल्पडेस्क भी स्थापित की गई है। हेल्पडेस्क पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मतदाताओं की शिकायतों, जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने 44-रानियां विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दें।