{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में आएगी तेज बारिश! IMD का अलर्ट

 
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 4.05.2026 @ सांय 7.25 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।