{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, आज से अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश 

 

Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में आज यानी शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। 

हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश 

मौसम विभाग की मानें, तो आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 

वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। सिरसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

तेज आंधी के साथ यहां हो सकती है भारी बारिश

इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।