Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में 13,14 और 15 अगस्त को लगातार होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते 11,13,14 और 15 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 12, 16 और 17 अगस्त को बारिश का पुर्वानुमान जताया है। हालांकि, इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। जबकि, प्रदेश में चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि कल मौसम कैसा रहने वाला है और कहां-कहां बारिश हो सकती है।
हरियाणा में कल इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी मंगलवार को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, मनेहद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है। वहीं भिवानी, चरखी दादरी, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 13 अगस्त को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
हरियाणा में 13 अगस्त को मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं राजधानी चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 14 अगस्त को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग ने 14 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते यमुनानगर जिले में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं सिरसा जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें, तो राजधानी चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 15 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट
हरियाणा में 15 अगस्त को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात और पलवल जिले। इसके अलााव कैथल,पानीपत,सोनीपत,रोहतक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो झज्जर, हिसार, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, फेतहाबाद, जिंद और सिरसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।