{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत, हर जिले में खुला महिला क्लीनिक

चंडीगढ़:आज का दिन हरियाणावासियों के लिए बेहद खास रहा। 100 करोड़ की लागत से प्रदेश में स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया गया। हर जिले में हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में तमाम मंत्री मौजूद रहे।  हिसार नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को लगभग 100 करोड़ से ज़्यादा की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
 

 चंडीगढ़: आज का दिन हरियाणावासियों के लिए बेहद खास रहा। 100 करोड़ की लागत से प्रदेश में स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया गया। हर जिले में हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में तमाम मंत्री मौजूद रहे।  हिसार नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को लगभग 100 करोड़ से ज़्यादा की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच यही है कि हम सब स्वस्थ रहें और हमारे प्रदेश के लोगों को सस्ता इलाज और गुणवत्ता वाला इलाज मिले। सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एमआरआई, सीटी स्कैन से लेकर, अच्छी लैब और अच्छे स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का प्रबंध सरकारी स्तर पर किया जा रहा है।

 हर जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' के तहत एक महिला क्लीनिक खोला गया

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हिसार में तीन जगह पर सब-हेल्थ सेंटर खोले गए हैं। इन तीनों जगहों पर 2 करोड़ से ज़्यादा की लागत आई है। आज प्रदेश के हर जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' के तहत एक महिला क्लीनिक खोला गया है। इनमें एक ही छत के नीचे तमाम सुविधायें महिलाओं को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सभी हॉस्पिटल्स के अंदर 'अमृत फार्मेसी' भी खोली गई हैं जिसमें सस्ती दवाइयाँ आम जन को मिलेंगी  ताकि मरीज़ों की जेब पर कम से कम खर्च हो। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी लोग स्वस्थ हों और समय पर अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधायें उन्हें मिलें।  इसी के तहत आज स्वास्थ्य विभाग में अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।