हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल के जन्मदिन पर स्वास्थ्य व रक्तदान कैंप का आयोजन, टीम कप्तान बांटेगी फ्री दवाइयाँ
Updated: Apr 30, 2026, 14:37 IST
Naya Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बंदी खुशखबरी आई है। हरियाणा के सिरसा जिले के नाथुसरी चौपटा में कल टीम कप्तान मीनू बेनीवाल समाजसेवी द्वारा स्वास्थ्य व रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के जन्मदिन अवसर पर 5 मई 2026 को चौपटा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में कप्तान टीम द्वारा स्वास्थ्य व रक्तदान कैंप का होगा आयोजन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान आंखों की जांच, चश्में व सभी प्रकार की दवाईयां टीम कप्तान द्वारा फ्री में दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, इसी के साथ ही सामान्य बीमारियों की जांच वेदा पैथ लैब द्वारा निशुल्क की जाएगी। रक्तदान कैंप में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक सिरसा की टीम रक्त एकत्रित करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान लगने वाले स्वास्थ्य कैंप में फीजीशियन डा. सुभाष मील, जनरल सर्जन डा. जगतपाल बैनीवाल, नाक कान व गला रोग विशेषज्ञ डा. संदीप मुंजाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. गार्गी मुंजाल, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. राजपाल बैनीवाल, मनोचिकित्सक व नशा मुक्ति विशेषज्ञ डा. मनोज डूडी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. संदीप तायल, पैथोलोजिस्ट डा. मोहित सुथार, महामारी विशेषज्ञ डा. संजय शर्मा, आयुर्वेदाचार्य डा. मंजू मूंड बैनीवाल, दंत रोड विशेषज्ञ डा. सीमरनजोत सिंह, ऑप्टोमट्रिस्ट डा. सुनील कुमार अपनी सेवाएं देंगे।