{"vars":{"id": "128336:4984"}}

HBSE Haryana Board Result 2026 : हरियाणा में 10 वीं और 12वीं कक्षा का इस तारीख को आएगा रिजल्ट, बोर्ड ने डेट की फिक्स 

 
Naya Haryana, HBSE Haryana Board Result 2026 : हरियाणा में 10 वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का सीनियर सेकेंडरी (12वीं) का परीक्षा परिणाम 14 मई और मैट्रिक (10वीं) का परिणाम 17 मई को घोषित किया जाएगा। इस बार परीक्षाएं दो बार करवाई गई हैं। मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 3,70,663 और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 2,95,478 परीक्षार्थी बैठे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि रिजल्ट में किसी तरह की गड़बड़ी न रहे, इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं को दो बार चेक किया जा रहा है।

मैट्रिक परीक्षा में करीब दो दर्जन और परीक्षा 21 अप्रैल से 1 मई तक करवाई गई थी। रिजल्ट की सुविधा के लिए ऑनलाइन रिजल्ट के साथ डिजिटल मार्कशीट की व्यवस्था भी रहेगी।