{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा की बेटी विशेष यादव बनीं लेफ्टिनेंट; कोलकाता में तैनाती, पूरा परिवार कर रहा देशसेवा 

 
Naya Haryana : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है सफलता एक दिन अवश्य उनके कदम चूमती है। हाल ही में इस मेहनत का उदाहरण पेश करते हुए महेंद्रगढ़ जिले के गांव खेड़ा की बेटी विशेष यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

जानकारी के मुताबिक, उन्हें मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के तहत कोलकाता स्थित ईस्टर्न कमांड में कमीशन प्रदान किया गया है। 23 अप्रैल को उनकी कमिश्निंग पूरी हुई, जिसके बाद परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, विशेष यादव ने 18 दिसंबर 2021 को सेना में जॉइनिंग की थी। इसके बाद उन्होंने 4 वर्षों का कठोर, अनुशासित और समर्पित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और देशसेवा के जज्बे का परिणाम माना जा रहा है। Haryana News

देश सेवा

जानकारी के मुताबिक, विशेष का परिवार पहले से ही देश सेवा की परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय गुलजारीलाल आर्टिलरी में रहे थे। चाचा रविंद्र कुमार भी सेना की आर्टिलरी से सेवानिवृत्त हैं। पिता गजराज सिंह आईटीबीपी से रिटायर्ड हैं, जबकि भाई जयवीर सिंह भारतीय नौसेना में सेवाएं दे रहे हैं। दादा के बाद अब तीसरी पीढ़ी में विशेष यादव ने लेफ्टिनेंट बनकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। Haryana News

बचपन से सपना

मिली जानकारी के अनुसार, उनकी प्रारंभिक शिक्षा महेंद्रगढ़ में ही हुई। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई यदुवंशी शिक्षा निकेतन, महेंद्रगढ़ से पूरी की। बचपन से ही उनका सपना सेना में जाकर देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया। Haryana News

खुशी की लहर

जानकारी के मुताबिक, उनकी इस सफलता पर पिता गजराज सिंह, माता सरदीप कुमारी, चाचा रविंद्र कुमार, चाची सरिता यादव, भाई जयवीर सिंह, भाभी पारुल यादव सहित अन्य परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Haryana News

उत्साह का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार, विशेष यादव की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।