{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा का भिवानी रेलवे स्टेशन बना अखाड़ा, TTE और गार्ड के बीच जमकर चले लात-घूंसे

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के भिवानी में रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन के ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) और गार्ड के बीच हाथापाई होने क वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह मारपीट का पूरा मामला 6 मई का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भिवानी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी ट्रेन में TTE और गार्ड के बीच पहले कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों कर्मचारी आपस में लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं जबकि रेलवे पुलिस का एक कर्मचारी बीच-बचाव करता दिखाई दे रहा है। Haryana News

ट्रेन रुकने के बाद विवाद

जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। ट्रेन के भिवानी स्टेशन पर रुकने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई। Haryana News जिसके बाद गार्ड ने TTE को थप्पड़ मार दिया और फिर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार यह मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी आया।