{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में लाइटर मांगने के बहाने अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 5 गोलियां

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल शहर के कर्ण विहार इलाके में बीती रात एक युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लाइटर मांगने के बहाने से रोककर उस पर गोलियां चला दी। युवक की टांग में कई गोलियां लगी हैं, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व FSL की टीम मौके पर पहुंच गई और मौके से सबूत एकत्रित किए और जांच शुरू कर दी।

पहुंचे बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार, करनाल निवासी उज्ज्वल उर्फ मोनू शीशे का काम करता है। वह रात करीब 9 बजे सेक्टर-16 से अपनी स्कूटी पर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से निकल गया। बताया जा रहा है कि उसी समय से बदमाश उसका पीछा कर रहे थे। Haryana News

बरसाई गोलियां

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही उज्ज्वल कर्ण विहार इलाके में पहुंचा, बदमाशों ने उसे फिर रोका और लाइटर मांगा। जैसे ही वह रुका, बदमाशों ने उसकी टांग पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 4 से 5 राउंड फायर किए गए और वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। Haryana News

खून के निशान

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को गोलियों के खोल बरामद हुए। घटनास्थल पर युवक की चप्पल अलग-अलग जगहों पर मिली और खून के निशान भी बिखरे हुए पाए गए।

स्पष्ट नहीं

उज्ज्वल के एक जानकार के अनुसार, मोनू ने बताया कि उसके साथ कर्ण विहार में पहले हाथापाई हुई और फिर गोलियां मारी गईं। हालांकि अभी तक हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। Haryana News

खंगाल रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-32-33 थाना के सब इंस्पेक्टर निरंजन ने बताया कि उज्ज्वल उर्फ मोनू की टांग पर करीब 5 राउंड फायर किए गए हैं, आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस को करीब एक बजे सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।