Haryana: हरियाणा में होमगार्ड जवानों के सामने युवक का मर्डर, SP ने किया दोनों को बर्खास्त
जानकारी के मुताबिक, हैरानी की बात यह है कि इस दौरान नाके पर दो होमगार्ड जवान खड़े भी दिखते हैं, लेकिन वह झगड़े को रोकने की कोशिश नहीं करते। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात करने के बाद हमलावर उनके सामने से ही फरार हो जाते है। परिवार के लोगों ने हत्या करने का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले युवकों पर लगाया है। अब शहर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए वीडियो फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मृतक संदीप उर्फ दीपा (25) गुरुनानकपुरा मोहल्ला में अपनी ननिहाल में रहता था। उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य सिरसा में रहते हैं। उसके मामा काका सिंह और मामी सुनीता ने बताया कि संदीप छह भाई-बहनों ( 4 बहन और 2 भाई) में दूसरे नंबर का था। वह बचपन से ही उनके पास रहता था।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया की, संदीप पर पांच केस दर्ज हैं। इनमें नशा बेचने के आरोप में NDPS एक्ट के तहत जबकि बाकी चोरी, लड़ाई-झगड़े के आरोप में दर्ज हैं। वह जेल भी काट चुका था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, SP सिद्धांत जैन ने बताया कि मामले में होमगार्ड जवानों की लापरवाही सामने आई है। दोनों होमगार्ड होशियार सिंह व मुकेश कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।