{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में थ्रेसर से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, टुकड़े-टुकड़े होकर बिखरे बॉडी पार्ट्स 

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में युवक के थ्रेसर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। थ्रेसर में आने से उसकी बॉडी के कई टुकड़े हो गए। कुछ बॉडी पार्ट्स तो मशीन में ही फंसे रह गए। एक हाथ और पैर भूसे के ढेर में मिला।

जानकारी के मुताबिक, युवक खेत में थ्रेसिंग मशीन में सरसों निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर चेन में फंस गया। चंद सेकेंड में मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अनिल मशीन के ब्लेड्स के बीच फंस गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर मशीन बंद की, मगर जब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। वहीं अनिल के पिता की करीब 20 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

जाने पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, रानियां क्षेत्र के सादेवाला गांव में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति अपने थ्रेसर से सरसों निकाल रहा था। कुछ देर बाद उसे किसी ने काम के सिलसिले से बुला लिया। इस दौरान उसने दोस्त अनिल (24) को घर से ट्रैक्टर के पास बुला लिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल घर से खेत में चला गया। इस दौरान अनिल थ्रेसर मशीन पर ऊपर पैर करके बैठ गया। अचानक झटका लगने से उसका एक पैर अंदर चला गया। कुछ ही सेकेंड में प्रेशर से मशीन ने अनिल को अंदर खींच लिया। गंड़ासे से उसके पैर के भी दो हिस्से हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कुछ ही देर में अनिल की बॉडी के कई हिस्से हो गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने आवाज सुनकर मशीन बंद की। मगर जब तक अनिल की मौत हो गई। लोगों ने एक कपड़े में उसके बॉडी पॉर्ट्स इकट्ठे किए और पुलिस को जानकारी दी। Haryana News

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मां पलवल में करतीं नौकरी 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वो अपने बड़े भाई के साथ सादेवाला गांव में रहता था, जबकि, उसकी मां पलवल की एक गन्ना मिल में नौकरी करती हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से फतेहाबाद जिले के धोलू गांव का निवासी है और पिछले 27 सालों से सादेवाला गांव में रह रहा था। करीब 20 साल पहले एक सड़क हादसे में उसके पिता सुरेंद्र की मौत हो गई थी।