Haryana: हरियाणा में महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर मिलेगी बड़ी छूट, CM सैनी का बड़ा ऐलान
जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने कहा- प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। ये बसें गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार, अमृतसर जाएंगी। इसके अलावा, महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है, तो उन्हें टैक्स में 1% की छूट मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। 25 सितंबर 2026 से इस योजना का फायदा उन परिवारों को भी मिलेगा जिनकी सालाना कमाई 1.80 लाख रुपए तक है। इसके लिए 6,500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
20 फीसदी रिजर्वेशन
जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने 2000 नए बीटा बूथ खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन बूथों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20% आरक्षण दिया जाएगा। Haryana News
पशु अस्पताल खोले जाएंगे
मिली जानकारी के अनुसार, किसानों के लिए CM सैनी ने घोषणा की कि प्रदेश में 7 नए पशु औषधालय और 4 नए राजकीय पशु अस्पताल खोले जाएंगे। हिसार में ₹30 करोड़ की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनेगा। देसी कपास की खेती की प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति एकड़ की जाएगी। Haryana News
नए खेल स्टेडियम
जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही, हर जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर भी खोला जाएगा, जिसे किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी द्वारा चलाया जाएगा। इसके अलावा, कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।