{"vars":{"id": "128336:4984"}}

मंत्री विपुल गोयल बोले, एयरपोर्ट और एविएशन हब बदलेंगे हरियाणा की तस्वीर

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार राज्य को औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मजबूत एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा की आर्थिक प्रगति को नई उड़ान देगा और आने वाले समय में राज्य निवेश, उद्योग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।
 

 चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार राज्य को औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मजबूत एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा की आर्थिक प्रगति को नई उड़ान देगा और आने वाले समय में राज्य निवेश, उद्योग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।

हरियाणा के पास बेहतर कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा की रणनीतिक स्थिति उसे देश के सबसे अहम औद्योगिक राज्यों में शामिल करती है। दिल्ली-एनसीआर से सटे होने के कारण राज्य के पास बेहतर कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ है, जिसे अब आधुनिक एयरपोर्ट, एयर कार्गो और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिए और मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस केवल सड़क और रेल नेटवर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि एविएशन सेक्टर को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। हिसार एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जिससे उद्योगों को माल ढुलाई और व्यापार में बड़ा फायदा मिलेगा।

मजबूत एयर कार्गों सुविधाओं से हरियाणा के कई उद्योंगों को मिलेगी नई ताकत

विपुल गोयल ने कहा कि मजबूत एयर कार्गो सुविधाओं से ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, ई-कॉमर्स और कृषि आधारित उद्योगों को नई ताकत मिलेगी। इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और कारोबार की गति तेज होगी। उन्होंने बताया कि सरकार आधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग नेटवर्क और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही है। इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

हरियाणा को ग्लोबल बिजनेस और लॉजिस्टिक्स डेस्टिनेशन बनाने का लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि हरियाणा को केवल इंडस्ट्रियल स्टेट नहीं, बल्कि ग्लोबल बिजनेस और लॉजिस्टिक्स डेस्टिनेशन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की कोशिश है कि छोटे शहरों और उभरते औद्योगिक क्षेत्रों को भी एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए, ताकि क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके। उद्योग जगत का मानना है कि यदि राज्य में एविएशन और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को इसी गति से मजबूत किया गया, तो हरियाणा आने वाले वर्षों में देश के सबसे बड़े आर्थिक और औद्योगिक केंद्रों में शामिल हो सकता है।