हरियाणा में गुरुग्राम के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा हरियाणा बनेगा खालिस्तान
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूल सुरक्षा को लेकर चल रहे डर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह गुरुग्राम के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बासर फिर से ईमेल से मैसेज करके बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद स्कूल प्रबंधनों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है।
बच्चों को भेजा घर
मिली जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूलों ने तुरंत 'इमरजेंसी प्रोटोकॉल' लागू कर दिया। कई स्कूलों ने आनन-फानन में छुट्टी घोषित कर दी है और अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के लिए कहा गया है। स्कूल के बाहर डरे-सहमे माता-पिता की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं पुलिस और बम स्क्वायड की टीमें भी स्कूलों में जांच के लिए पहुंच रही हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मेल में अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी IED से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा हरियाणा बनेगा खालिस्तान। Haryana News
इन स्कूलों का नाम
मिली जानकारी के अनुसार, जिन स्कूलों को मेल भेजी गई है, उसमें श्रीराम, एमिटी और दी एचडीएफसी जैसे बड़े नामी स्कूलों के नाम शामिल हैं। यह मेल सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर भेजी गई। हालांकि उस समय बच्चे स्कूलों में पहुंचने शुरू हो गए थे औ क्लास भी शुरू हो गई थी। करीब नौ बजे स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से मेल की जानकारी लगी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।