Haryana: हरियाणा में पति को मारने के लिए पिस्टल लेकर घूमती रही पत्नी, बॉयफ्रेंड ने दिया था देशी कट्टा
मिली जानकारी के अनुसार, उकलाना थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिठमड़ा गांव की रहने वाली सुमन और उसके पति सोनू के बीच मनमुटाव चल रहा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, बात इतनी बढ़ चुकी है कि सुमन अपने पति की हत्या की साजिश रच रही है और इसके लिए उसने अपने बॉयफ्रेंड से हथियार मंगवाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। Haryana News
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय सुमन दो बच्चों की मां है और उसकी दो बेटियां हैं। उसका अफेयर बिठमड़ा गांव के ही रहने वाले नंदलाल के साथ चल रहा है, जो दिहाड़ी मजदूर है। 6 फरवरी को सुमन बिना बताए घर से निकल गई थी और 9 फरवरी को वापस आई। अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए नंदलाल ने उसे एक देसी पिस्तौल दिया था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सुमन पिछले तीन दिनों से अपने पति सोनू कुमार को मारने के लिए सही मौके का इंतजार कर रही थी। उसने पिस्तौल को एक काले रंग की पॉलिथीन में लपेटकर अपनी शॉल के नीचे छिपा रखा था। इससे पहले कि वह अपने मंसूबे में कामयाब हो पाती, पुलिस ने उसे बिठमड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया। Haryana News
उकलाना थाना PSI के अनुसार…
मिली जानकारी के अनुसार, महिला सुमन के खिलाफ थाना उकलाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस उसे देसी पिस्तोल मुहैया कराने वाले उसके दोस्त को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।