हरियाणा में पत्नी, 3 बेटियों-बेटे की जहर देकर हत्या, आरोपी पति ने अपने हाथों की काटी नसें
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल से खून से सना एक चाकू भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी चाकू से आरोपी ने अपने हाथ की नस काटी होगी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसी के चलते शनिवार रात उसने पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। आरोपी का भी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। Haryana News
किराए पर रहा
मिली जानकारी के अनुसार, नाजिम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। करीब छह महीने पहले ही उसने वजीराबाद में किराए पर कमरा लिया था। नाजिम गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नाजिम का अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था। नाजिम की ये दूसरी शादी थी। बड़ी बेटी पहली पत्नी और अन्य तीन बच्चे नजमा के थे। Haryana News
पत्नी को दिया जहर
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को काम से लौटने के बाद पत्नी नजमा के साथ किसी बात को लेकर नाजिम का झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने नजमा (35), बेटी इकरा (12), शिफा (8), बेटा आरम (8) और सबसे छोटी बेटी खतीजा (6) को जहर देकर मार दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरोपी ने पहले बच्चों और बाद में पत्नी को जहर दिया होगा। हालांकि, क्या जहरीला पदार्थ दिया गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, ACP गुरुग्राम वेस्ट नवीन शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। अभी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन्हें जहर दिया गया है या गला दबाकर हत्या की गई है। नाजिम को भी हाथ पर चोट लगी है। उसने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह जीना नहीं चाहता था।