Haryana Weather : हरियाणा के 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और सिरसा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और सिरसा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में औसत से 24% अधिक बारिश दर्ज IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। 21 जुलाई तक औसतन बारिश 154.4 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 191.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
इस बार सबसे सबसे अधिक बारिश यमुनानगर जिले में 436 मिमी दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम बारिश कैथल में 90.4 मिमी हुई हैं।
25 जुलाई से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में तेज बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।