Haryana Weather : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, इस दिन बरसेंगे बादल ; देखें IMD का ताजा अपडेट
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होने सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, 11 मार्च और फिर 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। वहीं 19 मार्च और उसके बाद मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बारिश होने की संभावना बढ़ जाएगी।
जानें अगले दिनों कैसा रहेगा तापमान
हरियाणा में आज तीन जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। महेंद्रगढ़ में 36.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 35.6 और चरखी दादरी में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं गुरुग्राम और भिवानी में भी तापमान 35 डिग्री तक रहा.
12 मार्च को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। दिन का तापमान लगभग 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं 13 मार्च को हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बादल छाने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
14 मार्च को भी हरियाणा में मौसम हल्का ठंडा रहेगा. इस दिन कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना ज्यादा है. इस दिन अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
15 मार्च को हरियाणा के धिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में गर्मी का असर थोड़ा बढ़ सकता है, जबकि रात का मौसम सुहावना रहेगा. 16 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम थोड़ा बदलता हुआ महसूस हो सकता है.
17 मार्च को हरियाणा में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंडक का असर बना रहेगा. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है.