{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इस दिन से शुरू होगी बारिश 

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। प्रदेश में पिछले दिनों की बारिश और ओलावृष्टि से ठंड का असर फिर से काफी बढ़ गया है। हाल ही में मौसम वैज्ञानिकों ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए देखें नई रिपोर्ट...

भिवानी:- मौसम वैज्ञानिकों ने कहा : आगामी दो फरवरी तक बिजली चमक व गरज के साथ हो सकती है हल्की बरसात 

दिन के तापमान में चार डिग्री तक होगी बढ़ोत्तरी, रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक आने वाले समय में बढ़ोत्तरी मिलेगी : मौसम वैज्ञानिक  डा. देवीलाल 

हालही में हुई बरसात का गेहूं, सरसो में हुआ है फायदा, हल्की ओलावृष्टि से कही-कही नुकसान 

भिवानी का कुछ क्षेत्र सिंचित तो कुछ है बरानी ऐसे में भिवानी में 4 से 5 मिलीमीटर बरसात की गई है दर्ज, किसानों के लिए फायदेमंद : कृषि वैज्ञानिक 

किसानों ने कहा : बरसात होने से फायदा भी हुआ है, लेकिन ओलावृष्टि होने के कारण फसलों में काफी नुकसान बढ़ गया है।