Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से गुरुवार तडक़े से ही मौसम में बदलाव आएगा और बरसात हो सकती है। पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का अधिक असर देखने को मिलेगा
हरियाणा प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। वीरवार सुबह अधिकतर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल भी छाए रहे, इसके कारण कई जिलों में सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से वीरवार अलसुबह से ही मौसम में बदलाव आएगा और बरसात हो सकती है। हरियाणा प्रदेश के पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का अधिक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है।
इस विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद 2 जनवरी के बाद हरियाणा प्रदेश, एनसीआर व दिल्ली में कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे व पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।