{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में 31 जनवरी से बदलेगा मौसम, आज 16 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर कोहरे की वजह से सुबह और रात को विजिबिलिटी कम रहने की सभावना है। कम विजिबिलिटी से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में घने कोहरा छाने के आसार है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखीदादरी में हल्की धुंध और शीतलहर चल सकती है।

वहीं तापमान में बारिश और ओलावृष्टि का प्रभाव अधिकतम तापमान में साफ देखा जा सकता है। नारनौल में दूसरे दिन में भी तापमान में 8.5 डिग्री कमी दर्ज की गई है।

31 जनवरी से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी। लेकिन 31 जनवरी को दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में बारिश की संभावना है।

1 फरवरी को पूरे हरियाणा में मौसम सक्रिय होगा जिससे ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इस दौरान उत्तर-पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में  बारिश की संभावना है। वहीं मध्य व दक्षिणी हरियाणा में कई जगह बरसात हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।