{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में थोड़ी देर में बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी शुक्रवार को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, हिसार, भिवनी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि आज पंचकुला, अंबाला, मुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।