Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, थोड़ी देर बाद शुरू होगी झमाझम बारिश
Updated: Aug 14, 2025, 08:08 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में थोड़ी देर बाद मौसम बदलने वाला है। दरअसल, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट सुबह 7.20 बजे जारी किया गया है।
जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला/चंडीगढ़ जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित है।