{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, थोड़ी देर में शुरू होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।