Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, यहां होगी झमाझम बारिश, अलर्ट हुआ जारी
Jul 9, 2025, 14:46 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, कैथल, करनाल, जींद, झज्जर, रोहतक, पानीपत, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रेवाड़ी और सोनीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।