{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में 17,18,19,20,21 और 22 अगस्त को होगी बारिश, देखें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 16,17,18,19, 20, 21 और 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि, 19,20, 21 और 22 अगस्त के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

हरियाणा में आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी 

-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

-बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। 

हरियाणा में कल इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी

-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

-चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

-सिरसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा में 18 अगस्त को इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी 

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में बारिश की संभावना है। 

बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।


हरियाणा में 19 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश 

-पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

-चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-शेष सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-हालांकि, मौसम विभाग ने कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। 

हरियाणा में 20 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश 

-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

-कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर डिस्ट्रिक्ट्स में बारिश होने की संभावना है। 

-बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-हालांकि, कोई मौसम की चेतावनी नहीं है।