Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में शुरू होने वाली है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Updated: Aug 3, 2025, 07:19 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में अगले तीन घंटों में बारिश हो सकती है।
दरअसल, यह अलर्ट चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से किया गया है। जिसमें सुबह 6.35 बजे बताया गया है कि अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होगी। इसके अलावा जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।