{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में 23 अगस्त तक बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, यहां देखें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 17 से लेकर 23 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है । मौसम विभाग ने 17 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट और 18, 22 और 23 अगस्त के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि इस दौरान कहां- कहां बारिश होने की संभावना है। 


हरियाणा में 17 अगस्त को भारी का ऑरेंज अलर्ट 

आज अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट्स में बारिश होने की संभावना है। 

सिरसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिलों में आंधी/बिजली/बहुत भारी वर्ष होने की संभावना है। वहीं राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट्स में भारी बारिश की संभावना है। 

हरियाणा में 18 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट 

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

सिरसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

शेष सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा में 19 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश 

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
 चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में भारी बारिश होने की संभावना है। 

शेष सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

कोई मौसम चेतावनी नहीं है। 

हरियाणा में 20 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश 

पंचकूला और यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

शेष सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

कोई मौसम चेतावनी नहीं है। 

हरियाणा में 21 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश


पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात डिस्ट्रिक्ट्स में बारिश होने की संभावना है। 

बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

कोई मौसम चेतावनी नहीं है।