{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश को लेकर नई चेतावनी हुई जारी, इन जिलों में खराब होने वाला है मौसम

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट सुबह 10.40 बजे जारी किया गया है। 

जिसके तहत अगले तीन घंटों में नूह, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश  संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।