Haryana Weather Update:जानें हरियाणा में कल 17 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Aug 16, 2025, 20:42 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में कल यानी 17 अगस्त को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि रविवार को कहां-कहां बारिश होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि कल राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।