Haryana Weather Update: हरियाणा में 5 अगस्त तक होगी भारी बारिश, आज इन जिलों में खराब रहेगा मौसम
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने पांच अगस्त तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में एक अगस्त से लेकर पांच अगस्त तक लगाता बारिश होगी। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
हरियाणा में 2 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 2 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, भिवानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में भारी बारिश की संभावना है।
हरियाणा में 3 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 3 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में चार अगस्त को होगी
हरियाणा में 4 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते अंबाला और यमुनानगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।