{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज फिर होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी 

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ मौसम विभाग ने आज यानी 15 अगस्त के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज कहां- कहां बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग की मानें तो आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात डिस्ट्रिक्ट्स में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।  इसके अलावा चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, सिरसा और फतेहाबाद डिस्ट्रिक्ट्स में बारिश की संभावना बनी हुई है।

वहीं आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी डिस्ट्रिक्ट्स में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और बारिश शुरू हो सकती है।

कल से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ 

बता दें कि हरियाणा में गुरुवार को भी भारी बारिश हुई थी। जिसके चलते कई इलाकों में बाढ जैसे हालात बने हुए है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 16 अगस्त से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसके चलते प्रदेश में 21 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।