Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में शुरू होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Updated: Aug 14, 2025, 08:13 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।
वहीं इसी बीच चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सभी अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई है। यह अलर्ट सुबह 5.30 बजे जारी किया गया है।
जिसमें कहा गया है कि अगले तीन घंटों में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।