{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट 

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और झमाझम बारिश हो सकती है। IMD की मानें, तो बारिश का यह दौर हरियाणा में 22 अगस्त तक रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मौसम लगातार परिवर्तनशील रहेगा। 


हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग की मानें, तो आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।  इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। 

तेज आंधी के साथ होगी बारिश 

इस दौरान सिरसा, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना है।