{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी, फटाफट करें चेक

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट दोपहर 1.40 बजे जारी किया गया है। जिसके चलते अगले तीन घंटों में महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार,  जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी होने की संभावना है।