{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार शाम को बारिश हो रही है। इसी बीच कृषि मौसम विज्ञान विभाग ( चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार) की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह अलर्ट  सांय 8.50 बजे जारी किया गया है।

जिसके चलते अगले तीन घंटों में करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर में मध्यम से तेज और हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक, अंबाला, पंचकुला/चंडीगढ़, जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश  संभावित है।