Haryana Weather Update: हरियाणा में 29,30,31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी, देखें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। हालांकि, आज के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 29 अगस्त, 30 अगस्त, 31 अगस्त, एक सितंबर और दो सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
हरियाणा में आज यहां होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।इसके अलावा शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त बादल बदल सकता है और झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।
हरियाणा में 28 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें, तो 28 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 29 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 29 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें, तो इस दौरान पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 30 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 30 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा मेवात, पलवल, राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,झज्जर,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 31 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात, पलवल, सोनीपत, झज्जर, रेवाडी, गुरूग्राम में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जिंद और हिसार जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।