Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से होगी बरसात, देखें अगले 5 दिन की मौसम रिपोर्ट
आइए देखें हरियाणा प्रदेश में अब किस दिन से बारिश शुरू होगी और किस दिन से मौसम साफ रहने वाला है। देखें मौसम की रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
1 अप्रैल, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 5 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 3 व 4 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार