{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव; बारिश की संभावना

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है। जहां दिन में गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात के तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद कई जिलों में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव 

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम को बदल सकता है। इससे राज्य में 17 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

अधिकतम तापमान 25°C पार

अधिकतम तापमान की बात करें तो राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी दिन के समय कई स्थानों पर हल्की गर्मी महसूस की गई। 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान भिवानी 26.4°C, फरीदाबाद 25.9°C, नूंह 25.7°C और सोनीपत में 25.3°C दर्ज किया गया।