Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश-आंधी की चेतावनी, देखें नया मौसम पूर्वानुमान
इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा, जिसका असर हरियाणा में देखने को मिलेगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, वहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather Alert
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, 7 और 8 अप्रैल को कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद अचानक बदलाव आएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के चलते दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन बादलों और हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। Haryana Weather Alert
ठंडक बरकरार
कई जिलों में 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि आने वाले दिनों में बादल और नमी बढ़ने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। Haryana Weather Alert
दिन में राहत
मौसम में बदलाव और संभावित बारिश के चलते दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी।