{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा में जल्द सक्रिय होंगे नए पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन से शुरू होगी बारिश ? 

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है और कई जिलों में मौसम काफी खराब चल रहा है जिसके कारण बारिश के आसार बने हुए है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम की नई रिपोर्ट क्या है और विशेषज्ञों ने किन जिलों में बारिश के आसार बताएं है और किन जिलों में मौसम साफ रहने वाला है।

आइए देखें पूरी मौसम रिपोर्ट... 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
21 मार्च, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 26 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है। जिसमें पहला पश्चिमीविक्षोभ 22 मार्च को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 23 मार्च से 25 मार्च के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है तथा इस के बाद दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 25 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से राज्य में 26 व 27 मार्च को बीच बीच में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार