Haryana Weather: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, IMD ने जारी किया बारिश की अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है आइए जानते है प्रदेश में किस दिन से बारिश होने वाली है और किस दिन से मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें मौसम विभाग की नई रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार।
5 अप्रैल 2026:-
मौसम पूर्वानुमान:- हरियाणा राज्य में 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील रहने की संभावना है।
इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन्ने से 6 अप्रैल रात्रि से 8 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल वाई तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव ना होने, रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
############
डॉ. मदन खीचड़ विभाग ध्यक्ष।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार।