{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, देखें अगले 5 दिन की मौसम रिपोर्ट ?

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के मौसम को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है जिसके हिसाब से अगले 5 दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। आइए देखें मौसम रिपोर्ट....

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

3 मार्च, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मार्च रात्रि से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई आने की संभावना  है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा  हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार