{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather : हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून, सभी जिलों में होगी झमाझम बारिश; देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

 एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
 
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में मानसून एक बार फिर से एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है। IMD के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश के आसार है। वहीं 27 जुलाई से बारिश की संभावनाएं बढ़ेगी। IMD ने अंबाला और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने के आसार है। वहीं बाकी बचे 7 जिलों पंचकूला,अंबाला यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 0 से 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

जानें कल 27 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग एक अनुसार 27 जुलाई से एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। मौसम विभाग ने कल 27 जुलाई को फतेहाबाद और सिरसा को छोड़कर सभी 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिसके तहत हिसार, जींद, भिवानी में 0 से 25 फीसदी बारिश की संभावना है। 

इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश के आसार है।

जानें 28 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 जुलाई को मानसून एक्टिव होगा। 28 जुलाई को सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। सिरसा में 0 से 25 फीसदी बारिश के आसार है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 फीसदी और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 फीसदी बारिश के आसार है साथ ही इन 8 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है