{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी जानकारी 

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग द्वारा अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानें मौसम की पूरी जानकारी -

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 27 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।

इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।