Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कब होगी बरसात ?
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
12 मार्च, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 15 व 16 मार्च को राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है तथा इस के बाद 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने के संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार