Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कब होगी बारिश ?
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
27 फरवरी, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है परंतु दोनों ही कमजोर है जिसके कारण बारिश की ज्यादा संभावना नहीं बन रही है।
इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 28 फरवरी व 1 मार्च को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 3 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 4 मार्च को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार