{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट 

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। प्रदेश में सर्दी का कहर ओर भी ज्यादा बढ़ गया है और इसके साथ ही घना कोहरा भी बढ़ गया है। हाल ही में मौसम विभाग हिसार हरियाणा ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है आइए देखें इसकी नई मौसम रिपोर्ट... 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

10 फरवरी, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना  है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने  की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। परंतु 16 फरवरी को  पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 

जिससे राज्य में 16 फरवरी रात्रि व 17 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है तथा बाद में राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार