{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana weather: हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा जानकारी 

 
Haryana weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले दिनों बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण पदेश में सर्दी का कहर ओर भी ज्यादा बढ़ गया है। आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट... 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

29 जनवरी, 2025 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 30 व 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने तथा अलसुबह व देर रात्रि कहीं कहीं धुंध रहने की संभावना  है । परंतु 31 जनवरी रात्रि से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से 31 जनवरी देर रात्रि व 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।  

इसी के प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार